अनोखा तीर, हरदा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल गृह भवन, बायपास चौराहा में बुधवार को प्रधानमंत्री केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के पात्र हितग्राहियों के लिए विशेष वित्तीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, हरदा के वित्तीय सलाहकार सुबोध जैन ने बच्चों को योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि के सही उपयोग, बचत एवं निवेश की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य कोविड-19 महामारी में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, साइबर ठगी से बचाव तथा मोबाइल बैंकिंग का सुरक्षित उपयोग करने के तरीके भी बताए गए। साथ ही भविष्य के कैरियर विकल्पों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। सुबोध कुमार जैन ने बैंक की अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की। इस अवसर पर विधि सह परिवीक्षा अधिकारी गणेश भदोरिया, सामाजिक कार्यकर्ता शुभम बामने एवं आंकड़ा विश्लेषक गजेन्द्र बरकरे उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि वित्तीय साक्षरता से बच्चे आत्मनिर्भर बनेंगे और सहायता राशि का बेहतर उपयोग कर सकेंगे।
प्रधानमंत्री केयर्स चिल्ड्रन योजना के हितग्राहियों को दिया प्रशिक्षण

0 Views




