Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल देकर योग अभियान से जुड़ें

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय द्वारा हाबिल्ड हेल्थ टेक प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने तथा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के उद्देश्य से एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। नागरिक टोल फ्री नंबर 18003157008 पर मिस्ड कॉल देकर इस अभियान से जुड़ सकते हैं। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि मिस्ड कॉल करने के बाद प्रतिभागियों को व्हाट्सएप चैटबॉट पर एक लिंक प्राप्त होगी। टोल फ्री नंबर पर कॉल करने वाले सभी प्रतिभागी 14 जून को प्रात: 6.15 बजे व्हाट्सएप चैटबॉट पर प्राप्त लिंक के माध्यम से लॉग इन कर ऑनलाइन योग सत्र से जुड़ सकेंगे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन योग सत्र में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का योग प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा, जिसे वे उपलब्ध कराई गई लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। आयुष विभाग ने विद्यार्थियों, युवाओं, वृद्धजनों एवं सभी नागरिकों से इस पहल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

4 Views
What do you think?

Leave a Reply