Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

युवा संगम मेले में 102 युवाओं का प्राथमिक चयन, 28 को मिली अप्रेंटिशिप

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय द्वारा गुरुवार को शासकीय आईटीआई हरदा में ”युवा संगमÓÓ रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेले में जिले के बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाया। जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मणसिंह सिलोटे ने बताया कि मेले में 6 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। रोजगार मेले में कुल 185 आवेदकों ने पंजीयन कराया। कंपनियों द्वारा साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के बाद 102 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया। उन्होंने बताया कि 28 आवेदकों का अप्रेंटिशिप के लिए भी चयन हुआ है। इससे चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वरोजगार एवं कौशल विकास के अवसरों से जोड़ना है।

4 Views
What do you think?

Leave a Reply