Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

शराब के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध 7 प्रकरण दर्ज

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल ने गत दिवस मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध कार्रवाई की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि विभागीय दल ने ग्राम सोनपुरा, सांगवा, रामटेक, भंवरदी रैयत, नितिन ढाबा मोरगढ़ी, जूनापानी, जयमालपुर, हरीपुरा, खिरकिया एवं चौकड़ी में दबिश दी। दबिश के दौरान 32 लीटर देशी मदिरा प्लेन, 10 लीटर देशी मदिरा मसाला, 4 केन बियर एवं 420 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 7 प्रकरण दर्ज किए गए।
—————————

0 Views
What do you think?

Leave a Reply