अलग-अलग स्थानों पर नहर में मिले दो शव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर नहर में दो शव मिले हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीईआरएफ की मदद से दोनों शवों को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए टिमरनी भेज दिया गया। पहला शव ग्राम नकवाड़ा के पास नहर में मिला। उसकी पहचान ग्राम रैसलपुर निवासी मानसिंह पिता शिवराम टेकाम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मानसिंह मूंग की फसल में पानी देने का काम कर रहा था। वहीं दूसरा शव ग्राम फुलड़ी के पास नहर में तैरता मिला। उसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को आशंका है कि शव सिवनी बानापुरा क्षेत्र से बहकर यहां पहुंचा होगा। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
————

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!