Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

वैशाख माह में गंगेश्वरी संगम से मां नर्मदा पंचकोशी यात्रा प्रारंभ

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, करताना। वैशाख के पवित्र महीने में गोंदागांव स्थित गंगेश्वरी संगम से मां नर्मदा पंचकोशी यात्रा का शुभारंभ हुआ। यह यात्रा गोंदागांव से छिपानेर, लछोरा, जलोदा होते हुए आगे बढ़ेगी तथा जलोदा से नाव के माध्यम से मां नर्मदा पार कर रात्रि विश्राम बिजलगांव में किया जाएगा। यात्रा के दौरान पंचकोशी यात्री विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए आगे बढ़ेंगे और भिलाड़िया होते हुए पुन: गोंदागांव गंगेश्वरी संगम में यात्रा का समापन करेंगे। इस धार्मिक यात्रा में लगभग 35 से 40 यात्री शामिल हैं, जो क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना के साथ यह यात्रा कर रहे हैं। क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी छोटू पटेल गुर्जर ने बताया कि ग्राम लछोरा में मनोहर और अमरसिंह गुर्जर के निवास पर ग्रामवासियों द्वारा मां नर्मदा ध्वज का पूजन-अर्चन कर यात्रियों का स्वागत व सेवा की गई। इसके बाद यात्रियों को जलपान और ठंडे पानी की व्यव

0 Views
What do you think?

Leave a Reply