Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

नवनिर्मित वेदी पर विराजमान हुआ भगवान पारसनाथ का समोशरण

2 min read
Text Size:

-जैन समाज में हर्ष का माहौल, ग्राम के समस्त जैन परिवारों की रही सहभागिता
अनोखा तीर, हरदा। जिले के टिमरनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भादूगांव स्थित श्री पार्श्वनाथ जिनालय में नवीन वेदी पर भगवान पारसनाथ को आज हर्षोल्लास से धार्मिक अनुष्ठानों मंत्रोच्चार के साथ विराजमान किया गया। गत दो दिनों से चल रहे  वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन आज  सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। आचार्यश्री विद्यासागर महाराज, आचार्यश्री समय सागर महाराज एवं मुनिश्री निर्णय सागर महाराज के आशीर्वाद से प्रतिष्ठाचार्य पंडित ऋषभ कुमार शास्त्री (सागर) के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में दो दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। धार्मिक क्रियाओं और अनुष्ठान विधिपूर्वक संपन्न कर भगवान को नवनिर्मित वेदी पर स्थापित किया गया। जैन समाज हरदा के कोषाध्यक्ष राजीव रविंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन में प्रथम शांति धारा का सौभाग्य नरेंद्र, महेंद्र, सत्येंद्र, भूपेंद्र जैन परिवार को प्राप्त हुआ, शिखर पर ध्वजारोहण का सौभाग्य सुधीर, शुभम जैन को प्राप्त हुआ। बड़े पारसनाथ भगवान को नवनिर्मित बेदी पर विराजमान करने का सौभाग्य सुरेंद्र, संकल्प संभव जैन परिवार को प्राप्त हुआ। प्राचीन पारसनाथ भगवान को नवनिर्मित वेदी पर विराजमान करने का सौभाग्य गिरीश, हरीश, आशीष, मनीष जैन  परिवार को प्राप्त हुआ, तो नवीन पारसनाथ भगवान को नवनिर्मित वेदी पर विराजमान करने का सौभाग्य सुधीर, शुभम जैन परिवार को प्राप्त हुआ। वेदी पर शांतिनाथ भगवान को विराजमान करने का सौभाग्य अमृत श्री परिवार हरदा वालों को प्राप्त हुआ। महावीर भगवान को नवनिर्मित वेदी पर विराजमान करने का सौभाग्य सत्येंद्र अनुभव जैन परिवार को प्राप्त हुआ।अष्टधातु वाले पारसनाथ भगवान को विराजमान करने का सौभाग्य ज्ञानचंद, शैलेश, संजय जैन परिवार को प्राप्त हुआ। अष्टधातु के महावीर भगवान को विराजमान करने का सौभाग्य विवेक वीरेंद्र कुमार जैन परिवार को प्राप्त हुआ। मंगल कलश प्राप्त करने का सौभाग्य श्रीमती साधना सुरेंद्र जैन, वंदना आशीष जैन, रश्मि जैन, दिपाली विवेक जैन को प्राप्त हुआ। इसके अलावा भी ओर भी धार्मिक क्रियाओं में समाजजनों ने अपनी चंचला लक्ष्मी का सदुपयोग करते हुए मुक्त हस्त से दान दिया ओर आयोजन को सफल बनाया। जैन समाज हरदा के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महोत्सव में जिले भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। पूरे ग्राम भादूगांव में आयोजन को लेकर विशेष उत्साह और उल्लास का वातावरण बना हुआ था।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply