Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, आगामी रणनीति पर बनी रूपरेखा

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक आज संपन्न हुई, जिसमें संगठन की आगामी रणनीति तैयार की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष योगेश चौहान ने बताया कि संगठन के सभी पदाधिकारी जो हाल ही में चुनाव जीते हैं, उनके साथ ही खाली पड़े पदों पर नियुक्ति के आदेश जल्द ही भोपाल से जारी होंगे। साथ ही प्रत्येक निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष को अपने-अपने ब्लॉक की कार्यकारिणी 10 दिवस में बनाना अनिवार्य किया गया है, क्योंकि युवा कांग्रेस के चुनाव निर्विरोध हुए थे। खाली पड़े पदों पर भी आगामी दिनों में नियुक्ति होना तय है। चौहान ने बताया कि आगामी 28 अप्रैल को किसान आंदोलन के तहत निकलने वाली ट्रैक्टर रैली को संगठन एवं सभी पदाधिकारियों का पूर्ण समर्थन रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता किसान भाइयों की इस लड़ाई में पूरी ताकत से सहभागिता करेंगे। साथ ही किसान सत्याग्रह एवं चलो पंचायत अभियान का शुभारंभ आगामी 10 तारीख से किया जाना प्रस्तावित है। बैठक में हरदा विधानसभा अध्यक्ष भूपेश बा बल, टिमरनी अध्यक्ष अतुल तांक, कृष्णा विश्नोई, मोहित चौहान, सौरभ सोनी, ईश्वर सिरोही, विनोद गौर, विपिन नामदेव, विशाल राजपूत, सुमित तिवारी, कपिल तिवारी, इमरान खान, कार्तिक बघेल, रैयान हुसैन पाकीजा, नितीश कुमार, प्रतीक बघेल, दीपक पारे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply