Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

शासकीय प्रोद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जागरुकता कार्यक्रम संपन्न

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। वन स्टॉप सेंटर हरदा द्वारा शुक्रवार को प्रोद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हरदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी प्रशासक, श्रीमति अभिलाषा पटेरिया एवं केस वर्कर सुश्री रितु राजपूत ने छात्र-छात्राओं को महिला एवं बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा, बाल विवाह निषेध, दहेज प्रथा उन्मूलन तथा राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही ‘हब फॉर एंपावरमेंटÓ के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित स्वरोजगार योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। इस दौरान वन स्टॉप सेंटर द्वारा उपलब्ध सेवाओं परामर्श सहायता, विधिक सहायता, आश्रय सहायता, चिकित्सा सहायता एवं पुलिस सहायता की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, आपातकालीन सेवा 112 एवं विधिक सेवा प्राधिकरण हेल्प लाईन 15100 के बारे में भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में प्रोद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हरदा के प्रभारी प्राचार्य शरद मालवीय, शिक्षकगण एवं वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ मौजूद रहा।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply