स्टॉप डेम में डूबने से युवक की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम चारखेड़ा में गुरुवार रात स्टॉप डेम में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसका एक साथी सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान निमाचाखुर्द निवासी रामचंद्र उर्फ भीम (35) पुत्र महेश वर्मा के रूप में हुई है, जो गांव में सैलून की दुकान चलाता था। रामचंद्र गुरुवार शाम करीब 7.30 से 8 बजे के बीच गांव में एक धार्मिक आयोजन का निमंत्रण देकर अपने साथी के साथ बाइक पर हवनकुंड लेकर लौट रहा था।
ग्राम बरकला पंचायत भवन के पीछे टिमरन नदी पर बने स्टॉप डेम के पास उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक अनियंत्रित होकर स्टॉप डेम के पानी में जा गिरी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, रामचंद्र के ऊपर बाइक गिरने से वह स्टॉप डेम के पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

0 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!