Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

विद्यारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, अबगांवकला। ग्राम अबगांव कला के आंगनवाड़ी केंद्र क्र. 2 में विद्यारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को आंगनवाड़ी स्तर से विद्यालय में प्रवेश हेतु विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम के सरपंच धन्नालाल ठाकुर उपस्थित रहे। उनके साथ सहायक सचिव संतोष नागवेल, सुपरवाइजर सुनीता वर्मा, ग्राम कोटवार राजू मोहे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महिमा शर्मा एवं सहायिका मनीषा नागवेल भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर बच्चों के माता-पिता की भी सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान वंशिका, पलक, मुकेश, कुंडा, गणेश सहित कुल 7 बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरित किए गए। अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

53 Views
What do you think?

Leave a Reply