Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

1 min read
Text Size:

-सरस्वती शिशु मंदिर में इंटरएक्टिव पैनल स्मार्ट बोर्ड का उद्घाटन
अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम के सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को आधुनिक शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्मार्ट क्लास इंटरएक्टिव पैनल (स्मार्ट बोर्ड) का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। विद्यालय में स्थापित इस नई तकनीक के माध्यम से अब भैया-बहनों को पढ़ाई और भी सरल व रोचक तरीके से समझाई जा सकेगी। इंटरएक्टिव पैनल के जरिए छात्रों को डिजिटल माध्यम से जोड़ते हुए आधुनिक शिक्षण पद्धति को अपनाया जाएगा, जिससे वे वर्तमान समय की तकनीक, विशेष रूप से एआई से भी परिचित हो सकेंगे।  विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस स्मार्ट बोर्ड के उपयोग से छात्रों में सीखने की रुचि बढ़ेगी और उनका नैतिक, आध्यात्मिक, शारीरिक व बौद्धिक विकास भी बेहतर तरीके से हो सकेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरिशंकर सैनी जिला प्रमुख, हरदा, योगेश मकवे, डॉ. अमरदास गुर्जर विद्यालय संयोजक उपस्थित रहे। इसके साथ ही गोकुल प्रसाद सोलंकी, कांतप्रसाद भाटी, राधारमण पटेल, प्राचार्य बालकृष्ण बांके एवं आचार्य परिवार की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।

65 Views
What do you think?

Leave a Reply