Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित

1 min read
Text Size:

-8 अप्रैल को सौंपा जाएगा ज्ञापन
अनोखा तीर, हरदा। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा जिला हरदा की बैठक गुप्तेश्वर मंदिर हरदा में आयोजित की गई। बैठक में प्रांतीय आह्वान पर निर्णय लिया गया कि 8 अप्रैल को जिला स्तर पर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में प्रमुख मांग पूर्व से नियुक्त अध्यापक संवर्ग के शिक्षकों की टेट परीक्षा निरस्त करने एवं नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान करने की रखी गई है। गुप्तेश्वर मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में मोर्चा के सभी संगठनों ने उपस्थित होकर 8 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में जिला स्तर पर उपस्थित रहकर ज्ञापन में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर प्रांतीय शिक्षक संघ, राज्य शिक्षक संघ, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ, मध्य प्रदेश शासकीय अध्यापक संगठन, मध्य प्रदेश शिक्षक संघ, मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ और मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

33 Views
What do you think?

Leave a Reply