Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

हरदा से भक्ति की ध्वजा लेकर भगवान जगन्नाथ के किए दर्शन  

1 min read
Text Size:

-जिले की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की
अनोखा तीर, हरदा। सौरभ लालवानी एवं नवीन राठौर ने जगन्नाथ पुरी के दर्शन किए। वे हरदा से भक्ति की ध्वजा लेकर गए। पूर्व में नितिन लालवानी ने फैमिली के साथ भगवान जगन्नाथ के चरणों में मत्था टेका और वहां की ध्वजा, जो शिखर पर हवा के विपरीत चलती है, उसके दर्शन किए। लालवानी किराना स्टोर्स के डायरेक्टर नितिन लालवानी और शिवम ऑयल इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर सौरभ लालवानी धर्म-कर्म करते रहते हैं। मुंबई से करियर बनाने के बाद भी वह गौ सेवा और समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य करते रहते हैं। वे चार धाम के दर्शन भी कर चुके हैं। इस अवसर पर उनका तिलक, पुष्प माला से स्वागत किया गया। इस अवसर पर इंदर लालवानी, भाऊ योगिराज लालवानी उपस्थित रहे।

28 Views
What do you think?

Leave a Reply