Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज का मिलन समारोह  आज

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण संगठन हरदा द्वारा महर्षि गौतम पूजन एवं सामाजिक मिलन समारोह का आयोजन आज 4 अप्रैल, शनिवार को विश्नोई धर्मशाला में शाम 4 बजे से किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए समाज के नगर अध्यक्ष मनीष व्यास ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे गायन, वादन, मिमिक्री एवं एकल नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही सामाजिक भवन गौतम आश्रम निर्माण पर चर्चा की जाएगी और समाज के वृद्धजनों का सम्मान भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती माया त्रिवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजेश त्रिवेदी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, श्रीमती प्रीति पुरोहित प्रदेश अध्यक्ष, महिला संगठन, आर.के. दोगने विधायक, हरदा, श्रीमती भारती राजू कमेडिया नगर पालिका अध्यक्ष एवं संत चंद्रशेखरन सरस्वती स्वामी नवाडा उपस्थित रहेंगे। मनीष व्यास ने सभी स्वजातीय बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का निवेदन किया।

63 Views
What do you think?

Leave a Reply