Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

मार्च में अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। आम जनता को दस्तावेजों के पंजीयन कार्य में अधिक सुविधा देने और सरकारी राजस्व को ध्यान में रखते हुए, मध्य प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, मध्य प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मार्च 2026 के महीने में शनिवार व रविवार सहित सभी सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे। जिले के सभी उप पंजीयक कार्यालयों को अवकाश दिवसों में कार्यालयीन समयावधि में खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं।

45 Views
What do you think?

Leave a Reply