Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

सनराइज स्कूल के विद्यार्थियों का ‘इंस्पायर अवॉर्डÓ के लिए जिला स्तर पर चयन

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, टिमरनी। स्थानीय सनराइज हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए विद्यालय और टिमरनी क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत विद्यालय के दो विद्यार्थियों निधि खोडरे और उमंग सोनारे का चयन किया गया है। निधि खोडरे ने कॉल एंड एसएमएस फायर अलर्ट सिस्टम तैयार किया है। यह यंत्र आग लगने की स्थिति में अलार्म बजाने के साथ जीएसएम तकनीक के माध्यम से संबंधित व्यक्ति को फोन कॉल और एसएमएस के जरिए तुरंत सूचना देता है।  उमंग सोनारे ने दिव्यांगजनों की सहायता के लिए फ्लेक्स सेंसर नियंत्रित 3-डी  प्रिंटेड प्रोस्थेटिक रोबोट हाथ बनाया है। यह कृत्रिम हाथ सेंसर युक्त ग्लव्स के इशारों के अनुसार कार्य करता है और उपयोगकर्ता की उंगलियों की तरह काम कर सकता है। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या भुवनेश्वरी पांडे और स्कूल डायरेक्टर अनिल राजपूत ने प्रसन्नता व्यक्त की। विज्ञान शिक्षक क्षीर सागर वर्मा, पंकज तिवारी और रवि भारद्वाज ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए बताया कि चयनित छात्रों को अगले चरण में मॉडल के प्रोटोटाइप निर्माण के लिए 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। दोनों विद्यार्थी अब अपने मॉडल के साथ जिला स्तरीय प्रदर्शनी में टिमरनी का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और क्षेत्र के नागरिकों ने विद्यार्थियों तथा उनके मेंटर शिक्षक क्षीर सागर वर्मा को शुभकामनाएं दी हैं।

28 Views
What do you think?

Leave a Reply