Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर संपन्न

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। वृद्धाश्रम में आयुष विभाग एवं सामाजिक न्याय विभाग के समन्वय से गुरूवार को वरिष्ठजन के लिए हॉलिस्टिक वेल बींग कैंप का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि वृद्धाश्रम में डॉ. मोना सकवाया द्वारा वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं निशुल्क औषधि वितरित की गई। इसके साथ स्वस्थ रहने संबंधी सलाह भी दी गई तथा पर्सनल केयर किट प्रदाय की गयी। इस दौरान सामाजिक न्याय विभाग से स्टाफ श्रीमती लक्ष्मी चंदेरिया एवं प्रफुल्ल श्रीवास ने सहयोग प्रदान किया।

48 Views
What do you think?

Leave a Reply