अनोखा तीर, हरदा। खेड़ीपुरा, हरदा में किन्नर समाज के लिए भारतीय स्टेट बैंक द्वारा बुधवार को एक वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में किन्नर समाज के लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। शिविर में किन्नर समाज की मुखिया माही माँ, चाहत शर्मा सहित किन्नर समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे। शिविर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के वित्तीय साक्षरता सलाहकार सुबोध जैन ने सभी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सीएसी हरदा के प्रबंधक परमेश्वर दयाल एवं बैंक के उप प्रबंधक पंकज नायक ने किन्नर समाज के सदस्यों को डायरी एवं कैलेंडर भी वितरित किए। शिविर में एलडीएम मनोज पवार, आशुतोष गौर, केदार पटेल, सुरेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य किन्नर समाज को बैंकिंग एवं वित्तीय मामलों में जागरूक करना तथा उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है, जो कि भारतीय स्टेट बैंक की सामाजिक जिम्मेदारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
Views Today: 4
Total Views: 80

