अनोखा तीर, हरदा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्मदिवस 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। बुधवार 24 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे सभी शासकीय कार्यालयों में सुशासन दिवस की शपथ दिलाई जाएगी। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को 24 दिसम्बर को अपने-अपने कार्यालयों में सुशासन दिवस की शपथ लेने के निर्देश दिए हैं।
157 Views



