आउटसोर्स कर्मचारियों का धरना….

अस्पताल में मुख्यद्वार पर बैठे, कामकाज प्रभावित
अनोखा तीर, हरदा। वेतन संबंधी अपनी प्रमुख मांग को लेकर आउटसोर्स कर्मचारियों ने मंगलवार को अस्पताल में मुख्यद्वार पर धरना दिया है। इस दौरान अन्य मांगों की आवाज भी बुलंद की। वहीं प्रदेश के मुख्य सचिव के नाम 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया है। जिसमें मुख्य रूप से कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट रेट पर पेमेंट देने का जिक्र किया है। वहीं जिन कर्मचारियों को 2 साल से अधिक समय हो गया है, उन्हें जॉब कार्ड मुहैया कराया जाए। ग्रेच्युटी अंशदान समय पर जमा किया जाए। एक माह में चार छुट्टी प्रदान की जाए। साथ ही किसी भी कर्मचारी को बगैर नोटिस से काम से ना हटाने की मांग की है। इसके अलावा कर्मचारियों को कुल 6 घंटे काम कराया जाए।
अस्पताल में कामकाज ठप
आउटसोर्स कर्मचारियों के धरने के कारण अस्पताल में साफ-सफाई समेत अन्य कार्यो पर बुरा असर पड़ा है। मरीज तथा उनके अटेंडरो को असुविधा का सामना करना पड़ा।
पहले भी दे चुके ज्ञापन
बता दें कि आउटसोर्स कर्मचारियों ने हाल ही में कलेक्टर को ज्ञापन दिया था। वहीं उनसे मुलाकात कर अपनी प्रमुख मांगों से अवगत कराया था। इसके बाद कर्मचारियों ने यह कदम उठाया है।

109 Views

Leave a Reply