बाल संरक्षण के प्रति सजग हो, संवैधानिक जागरुकता बढ़े

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। प्रयास सामाजिक संस्था हरदा द्वारा बाल अधिकार पाठशाला एवं संविधान जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन शासकीय हाईस्कूल शाला नकवाड़ा में किया गया। जागरुकता कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को लैंगिक अपराधों के विरुद्ध संरक्षण अधिनियम पॉक्सो एक्ट के संबंध में जागरूक किया गया तथा गुड टच-बैड टच के विषय में बच्चों को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रयास सामाजिक संस्था हरदा के सीईओ नीरज रामनारायण गुर्जर ने कहा कि संविधान हमारी विरासत है और प्रत्येक नागरिक को अपने संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि बाल अधिकार पाठशाला के माध्यम से संस्था द्वारा बाल संरक्षण जागरूकता अभियान के तहत बच्चों से निरंतर संवाद किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य बाल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं बच्चों में अपने अधिकारों की समझ विकसित करना है। साथ ही बच्चों को योग, ध्यान एवं नियमित अध्ययन के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रयास सामाजिक संस्था हरदा के समन्वयक नितिन टाले ने कहा कि बाल अधिकार पाठशाला का आयोजन संस्था द्वारा इस उद्देश्य से किया जा रहा है कि अधिकारों एवं कर्तव्यों से संबंधित जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। कार्यक्रम में एकीकृत शासकीय हाईस्कूल नकवाडा के शिक्षक रामनिवास गौर, उर्मिला तिवारी, राजेश व्यास, मंजूनकुमार सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 122

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!