दिल्ली के एक्यूप्रेशर चिकित्सक एस के गर्ग का नि:शुल्क उपचार शिविर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। ब्रम्हलीन श्री मस्तरामदास जी त्यागी महाराज की तपोभूमि आश्रम के जीर्णोद्धार एवं चातुर्मास श्रीसीताराम जाप की पूर्णाहुति के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीराम कथा दौरान तीन दिवसीय नि:शुल्क उपचार शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें दिल्ली के प्रसिद्ध एमडी एक्यूप्रेशर एवं आयुर्वेद शास्त्री डॉ.एस के गर्ग घुटने, कमर और कंधों के दर्द का नि:शुल्क उपचार करेंगे। एक्यूप्रेशर मैग्नेट थैरेपी के माध्यम से बगैर किसी दवा गोली के महज शरीर के पांइट दबाकर रोग निदान किया जाएगा। उल्लेखनीय हैं कि एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति एक तरह से आत्म-उपचार अर्थात व्यक्ति द्वारा स्वयं अपनी उंगलियों का उपयोग करके दबाव डाल कर स्वयं का उपचार करने वाली पद्धति भी कह सकते हैं। लेकिन इसके लिए आवश्यक है शरीर के उन बिंदुओं की जानकारी होना जो शरीर की विभिन्न बिमारियों के लिए एक्यूप्रेशर पांइट कहलाते हैं। आपकी सुविधा और आसान तरीके से विभिन्न प्रकार के दर्दों का बगैर किसी दवा,गोली और इंजेक्शन अथवा आपरेशन के इलाज करने वाले दिल्ली के प्रसिद्ध एक्यूप्रेशर एवं आयुर्वेद चिकित्सक एस के गर्ग का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा हैं।
एक्यूप्रेशर मैग्नेट चिकित्सा पद्धति, एक्यूप्रेशर और मैग्नेट थेरेपी का संयोजन है। जहां शरीर के विशिष्ट एक्यूप्रेशर बिंदुओं पर छोटे चुम्बक लगाए जाते हैं ताकि ऊर्जा प्रवाह को संतुलित किया जा सके, रक्त संचार सुधारा जा सके और शरीर की प्राकृतिक उपचार प्रक्रियाओं को बढ़ावा मिले। गौरतलब है कि मानव शरीर पैर से लेकर सिर तक आपस में जुड़ा है तथा हजारों नसें, रक्त धमनियों, मांसपेशियां, स्नायु और हड्डियों के साथ आंख नाक, कान, हृदय फेंफड़े, दांत, नाड़ी आदि आपस में मिलकर मानव शरीर के स्वचालित मशीन को बखूबी चलाती हैं। अत: किसी एक बिंदु पर दबाव डालने से उससे जुड़ा पूरा भाग प्रभावित होता है। यह भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। शरीर में एक हजार ऐसे बिंदु चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें एक्यूप्वाइंट कहा जाता है। जिस जगह दबाव डालने से दर्द हो उस जगह दबने से सम्बन्धित बिंदु की बीमारी दूर होती है। यह शिविर 6 से 8 नवंबर तक सुबह 8 से 12 बजे तक स्थानीय कच्छकड़वा पाटीदार भवन में श्रीराम कथा स्थल पर आयोजित होगा। शिविर में केवल घुटने दर्द , कमर दर्द तथा कंधों के दर्द का उपचार नि:शुल्क किया जा रहा है। आप इस दौरान डाक्टर साहब से अपने घर पर ही उपचार करने हेतु सलाह तथा विभिन्न उपचार पांइट की जानकारी भी ले सकते हैं।

Views Today: 2

Total Views: 110

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!