नगर परिषद् की मनमानी, फुटकर व्यापारी महासंघ ने जताया विरोध

अनोखा तीर, सिराली। फुटकर व्यापारी महासंघ द्वारा नगर परिषद् सिराली की मनमानी के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया। महासंघ ने आरोप लगाया कि नगर परिषद् के अधिकारियों ने स्थानीय गरीब फुटकर व्यापारियों की दुकानों को बिना किसी लिखित आदेश, नोटिस या पूर्व सूचना के जबरन हटवा दिया और उनका सामान अवैध रूप से जब्त कर लिया।  व्यापारियों ने कहा कि यह कार्रवाई पूर्णत: नियमों के विरुद्ध, मनमानी और अधिकारों का दुरुपयोग है। इस घटना से दर्जनों परिवारों की रोज़ी-रोटी और सम्मान पर सीधा प्रहार हुआ। फुटकर व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर नगर परिषद् अधिकारियों से बातचीत की और वीडियो साक्ष्य व प्रमाण प्रस्तुत किए, जिसके बाद नगर परिषद के दल को अपनी गलती स्वीकार कर दुकानें यथास्थान लगाने और जब्त सामान लौटाने की कार्यवाही करनी पड़ी। इस अवसर पर फुटकर व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष शेख असलम, मीडिया प्रभारी शिवम सोनी, सचिव आशीष योगी सहित व्यापारी उपस्थित थे। महासंघ ने नगर परिषद को चेताया कि यदि भविष्य में इस तरह की घटना दोहराई गई तो  आंदोलन किया जाएगा।

266 Views

Leave a Reply