वनग्रामों के राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन की तैयारियों संबंधी बैठक आयोजित

अनोखा तीर, हरदा। जिले के वनग्रामों का राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन किए जाने की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में वनमण्डलाधिकारी अनिल चौपड़ा, सीईओ जिला पंचायत अंजली जोसेफ, एसडीएम संजीव नागू, सहित राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में वनग्रामों को राजस्व ग्रामों में परिवर्तन के लिये आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही ग्राउण्ड ट्रूथिंग करने की व्यवस्था की जानकारी ली गई। इस दौरान वनाधिकार दावों के लंबित मामलों के निराकरण के भी निर्देश दिए गए। संपरिवर्तन के दौरान कृषि रकबे का इंद्राज, वनग्रामों की बाहरी सीमाओं के निर्धारण के भी निर्देश दिए गए।

250 Views

Leave a Reply