अनोखा तीर, हरदा। विधायक प्रतिनिधि संजय कमलचंद जैन ने कहा कि शहर में डीजे साउंड सिस्टम की अत्यधिक ध्वनि से आमजन परेशान है। रात में देर रात तक बजने वाले डीजे की तेज आवाज से घरों में कंपन होता है, बुजुर्गों की नींद में खलल पड़ती है और हार्ट के मरीजों को तकलीफ होती है। उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए कलेक्टर को निवेदन किया गया है कि वे संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें कि डीजे साउंड सिस्टम की ध्वनि को हाईकोर्ट के निर्देशानुसार निर्धारित डेसिबल सीमा में नियंत्रित किया जाए। जैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस समस्या के समाधान में सहयोग करें और प्रशासन से अनुरोध करें कि शहर में ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
264 Views





