अनोखा तीर, हरदा। श्री आद्यगौड़ ब्राह्मण समाज जिला हरदा द्वारा अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम रविवार, 26 अक्टूबर 2025 को सुबह 10.30 बजे से समाज की धर्मशाला, श्यामा नगर कॉलोनी हरदा में आयोजित होगा। समाज के अध्यक्ष राधामोहन (मुन्ना) पाराशर, कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश पटेल, कोषाध्यक्ष लोकेन्द्र तिवारी, सचिव संदीप पुरोहित, सहसचिव शैलेन्द्र शर्मा तथा अन्नकूट प्रभारी सुनील जोशी ने सभी सामाजिक बंधुओं से सहपरिवार उपस्थित होकर भगवान गिरिराज का प्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध किया है। कार्यक्रम में समस्त कार्यकारिणी पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। समाज ने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे समय पर पहुंचकर इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन की शोभा बढ़ाएं।
203 Views





