मवेशी से टकराई बाईक, युवक की मौत

-भाईदूज पर बहन के यहां खंडवा जा रहा था युवक
अनोखा तीर, हरदा। भाई दूज पर बहन के यहां जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसके साथ एक युवक घायल है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को दिया गया। घटना रहटगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम की है। बैतूल जिले के ग्राम ढोल निवासी लक्की 25 पिता अशोक यादव अपने एक साथी के साथ बाइक से खंडवा जिले के राजगढ़ में अपनी बहन वर्षा के घर भाईदूज की पूजा के लिए जा रहे थे। रहटगांव थाना क्षेत्र के पास उनकी बाइक किसी मवेशी से टकरा गई। इस दुर्घटना में लक्की के सिर में गंभीर चोटें आईं। रात करीब 9 बजे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान रात 10 बजे के आसपास उनकी मौत हो गई। हादसे के संबंध में ग्रामीणों द्वारा अलग-अलग बातें कही जा रही हैं। कुछ लोग बाइक के गाय से टकराने की बात कह रहे हैं, तो कुछ ट्रैक्टर से टक्कर होने का दावा कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हादसा कैसे हुआ।

288 Views

Leave a Reply