हम्माल को लगी पत्थर की ठोकर, गिरने से मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित गल्ला मंडी में एक हम्माल की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक की पहचान सत्यनारायण पिता रामहेत सातनकर उम्र ४० वर्ष निवासी देवलोक कालोनी के रूप में हुई है। साथी हम्मालों ने बताया कि मृतक उनके साथ ही कई सालों से हम्माली का कार्य कर रहा था। शुक्रवार को दोपहर में खाना खाने के बाद कुछ देर के लिए सभी ने आराम किया। तीन बजे के लगभग सभी काम के लिए खड़े हुए तो सत्यनारायण भी खड़ा हुआ और आंख मसलते हुए लघुशंका के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में पड़े एक सिमेंट के पत्थर से उसे ठोकर लगी और वह गिर गया। गिरने से उसकी नाक के उपरी हिस्से पर सामने की दिवार की किनोर लग गई और वह बेहोश हो गया। आनफानन में हम उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार सत्यनारायण की मौत अस्पताल पहुंंचने से पहले ही हो गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया है। सत्यनारायण के तीन बच्चे है और वह हम्माली करके घर चलाता था। हादसे में अचानक हुई सत्यनाराण की मौत से परिवार के सदस्य सदमें में है।

281 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!