अनोखा तीर, हरदा। पुलिस प्रशासन द्वारा गुरुवार को शहर में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु एक फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था का पुर्नावलोकन करना, आपातकालीन स्थितियों के लिए तत्पर रहना नागरिकों में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करना एवं असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना था। यह फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न चौराहों, बाजार क्षेत्रो, संवेदनशील क्षेत्रों से निकालाया गया। फ्लैग मार्ग कन्ट्रोल रूम हरदा से प्रारम्भ होकर हरदौल बाबा मंदिर, राठी पेट्रोल पंप, कुलहरदा, दुर्गामंदिर, नारायाण टॉकिज, चाण्डक चौक, घंटाघर, नर्मदेव धर्मशाला होते हुए कन्ट्रोल रूम हरदा में समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक सहित २०० पुलिसकर्मी एवं थाना प्रभारी शामिल रहे।
पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च

553 Views




