मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर किया दु:ख व्यक्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि आरबीआई के गवर्नर , केंद्रीय वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री जैसे दायित्व उन्होंने कुशलता से निभाए। उन्होंने समयानुसार निर्धारित नीतियों से आर्थिक समृद्धि के प्रयासों में सहभागिता की। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

269 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!