Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

हरदा जल महोत्सवÓ आज से

1 min read
Text Size:

 

–जोगा व तेली की सराय में पर्यटन प्रोत्साहन गतिविधियां आयोजित होंगी

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा ‘हरदा जल महोत्सवÓ 25 दिसम्बर से आयोजित होगा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत ग्राम जोगा में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा तेली की सराय में पर्यटकों के मनोरंजन के लिए रैफलिंग एवं जिपलाइन गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। उन्होने बताया कि जोगा में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां प्रात: 10 बजे से शुरू होंगी। जोगा में वाटर स्पोर्ट्स व बोट रेस के साथ-साथ लाइव म्यूजिक, फन जोन व व्यंजन मेला भी आयोजित किया गया है। जोगा में पर्यटकों के मनोरंजन के लिए बनाना राइड, बम्पर राइड जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि ‘हरदा जल महोत्सवÓ के लिए अधिकारी कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं आम नागरिकों को जोगा ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। ये बसें जी.पी. मॉल परिसर से प्रात: 8 बजे रवाना होंगी।

140 Views
What do you think?

Leave a Reply