Skip to content
Friday, 16 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की केंद्रीय मंत्री श्री चौहान से मुलाकात

1 min read
Text Size:

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार की शाम केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस अवसर पर उपस्थित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्यप्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भी केंद्रीय मंत्री श्री चौहान से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर में आयोजित कार्यक्रम से लौटने के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री चौहान से भेंट कर उनका अभिवादन किया। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान के पुणे से लौटने पर राजकीय विमान तल पर मुलाकातों का यह संयोग हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा सागर के कार्यक्रम में सहभागिता के लिए उनका आभार व्यक्त किया और उन्हें उत्तराखंड वापसी यात्रा के लिए विदाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसके बाद विमान द्वारा नई दिल्ली रवाना हुए।

410 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply