Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

किसान स्लॉट बुकिंग की निर्धारित तिथि पर ही उपार्जन केन्द्र पर आयें

1 min read
Text Size:

हरदा-
उप संचालक कृषि संजय यादव ने किसानों से अनुरोध किया है कि किसान भाई स्लॉट की निर्धारित तिथि को ही अपनी उपज लेकर उपार्जन केंद्र पर उपस्थित हों। उन्होने बताया कि प्रायः यह देखा जा रहा है कि सोयाबीन उपार्जन केन्द्रों पर किसान भाई स्लॉट बुकिंग की निर्धारित तारीख से पहले ही अपनी उपज लेकर आ जाते है, जिससे उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था प्रभावित होती है। श्री यादव ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा राज्य के कई जिलों में आगामी 2-3 दिवस में मावठे एवं बारिश की संभावना बताई गई है। ऐसे में उपार्जन केन्द्र पर किसान की उपज मावठे व बारिश से खराब हो सकती है। अतः उपार्जन केन्द्र आते समय किसान भाई सावधानी बरतें।
357 Views
What do you think?

Leave a Reply