प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत ने अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा 

पिछले 9 वर्षों में 20 देशों ने दिया मोदी को सर्वोच्च सम्मान, भारत का बढ़ाया मान

     रवि अवस्थी 

     (वरिष्ठ पत्रकार)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार विदेश की धरती पर सम्मानित किया गया। इस बार उन्हें कुवैत ने अपने देश के सर्वोच्च सम्मान आर्डर आफ मुबारक अल कबीर से नवाजा। पीएम मोदी को बीते 9 सालों में 20 देशों ने सम्मानित किया। वह 14 देशों की संसद को संबोधित करने वाले देश के एक मात्र प्रधानमंत्री बन गए हैं। बीजेपी का दावा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत की उनकी दो दिवसीय यात्रा के दौरान वहां के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया…पीएम मोदी को मिलने वाला यह 20वां अंतराष्ट्रीय अवार्ड है..इससे पहले रूस,अमेरिका,फ्रांस,मुस्लिम देशों सहित 19 अन्य राष्ट्र भी अपने देशों के सर्वोच्च व अन्य सम्मानों से सम्मानित कर चुके हैं..यही नहीं पीएम को संयुक्त राष्ट्र व अन्य अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं की ओर से भी सम्मानित किया जा चुका है..संयुक्त राष्ट्र तो उन्हें चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड से सम्मानित कर चुका है..

………………………………….

पीएम मोदी को 20 देशों ने किया सम्मानित

………………………………….

   वर्ष देश सम्मान

 2016 अफगानिस्तान स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान

        सऊदी अरब किंग अब्दुलअज़ीज़ सश

…………………………………

2018 फिलिस्तीन ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन

        संयुक्त राष्ट्र यूएन चैंपियन ऑफ द अर्थ अवार्ड

……………………………………

2019 यूएई ऑर्डर ऑफ जायद

        मालदीव ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ इज़ुद्दीन

        रूस ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू एपोस्टल अवार्ड

        बहरीन किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां

……………………………………….

2020 अमेरिका लीजन ऑफ मेरिट

……………………………………….

2021 भूटान ऑर्डर ऑफ द ड्रैगन किंग

………………………………………

2023 मिस्त्र ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’

       फ्रांस लीजन ऑफ ऑनर

       पलाऊ एबाकल पुरस्कार

       ग्रीस द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर

       गुयाना द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस सर्वोच्च सम्मान

       बारबाडोस ऑनररी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस

       नाइजीरिया ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर नाइजर’

       पापुआ न्यू गिनी ऑर्डर ऑफ लोगोहू

       फिजी ऑर्डर ऑफ फिजी

………

2024 कुवैत आर्डर आफ मुबारक अल कबीर।

– पीएम मोदी को ये अवार्ड भी मिले

– ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवार्ड

– सियोल शांति पुरस्कार

– कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स

– ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड

– फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवार्ड

– यूनाइटेड नेशंस चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड्स।

मोदी के नाम विदेशी संसदों को सबसे अधिक बार संबोधित करने वाले भारतीय प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड भी दर्ज है…. पीएम मोदी 14 बार विदेश में किसी संसद को संबोधित कर चुके हैं. उनके बाद इस सूची में सात देशों के साथ मनमोहन सिंह का नाम दर्ज है. इसी तरह से इंदिरा गांधी चार बार, जवाहरलाल नेहरू तीन बार, राजीव गांधी दो बार, अटल बिहारी वाजपेयी दो बार, नरसिम्‍हा राव एक बार और मोरारजी देसाई एक बार विदेश संसद में भाषण दे चुके हैं. देखा जाए तो पिछले 10 वर्षो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एशिया से लेकर अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और ऑस्‍ट्रेलिया तक कई देशों की संसद में भारत का मान बढ़ाया है।

14 बार विदेशी संसद को किया संबोधित

अमेरिकी संसद को 2 बार किया एड्रेस

ब्रिटेन,ऑस्‍ट्रेलिया,फिजी संसद भी पहुंचे

युगांडा,नेपाल,भूटान सांसदों को दिए टिप्स

मॉरिशस,मंगोलिया,श्रीलंकाई संसद में भी एड्रेस

अफगानिस्‍तान,मालदीव को भी किया संबोधित।

पीएम मोदी को जिन देशों ने सम्‍मानित किया है, उनमें कुवैत,सउदी अरब सहित मुस्लिम वर्ल्‍ड के अन्य देश भी शामिल हैं… बीजेपी नेताओं का दावा रहा कि यह कूटनीतिक लिहाज से बड़ी बात है। भारत को अमेरिका भी सम्‍मानित करता है और रूस भी,भारत की बात गयाना भी सुनता है और कुवैत व अफगानिस्‍तान,इजरायल और फिलिस्‍तीन भी… तो क्‍या यह माना जाना चाहिए कि भारत ने एक नए युग की शुरुआत कर दी है, जिसमें गुटनिरपेक्ष होने की जगह सबके साथ होना ज्‍यादा अहम है और पीएम मोदी इसमें कामयाब हैं…वहीं प्रधानमंत्री उन्हें मिल रहे सम्मान को देश की 140 करोड़ जनता का सम्मान बताते रहे हैं।

Views Today: 2

Total Views: 206

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!