Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

भाजयुमो ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका पुतला  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या के नेतृत्व में बाबा साहब अम्बेडकर चोक पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद कांग्रेस के खिलाफ भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी का पुतला जलाया। जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार किया है। संसद परिसर में भाजपा के वरिष्ठ सांसद प्रतापचंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत के साथ गुंडागर्दी, दुर्व्यवहार व डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को अपमानित किया। इस घटना में प्रताप सारंगी एवं मुकेश राजपूत को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। उक्त घटना पर आज भाजयुमो हरदा के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला, राजू कमेडिया, सूरज बिश्नोई, राजेश गोदारा, बंसी पवार, नीतेश बादर, नरेंद्र भाटी, अतुल बारेंगे, ललित पटेल, अजय शर्मा, धर्मेंद्र पाल, राजू सिरोही, रोहीत लाठी, दीपेश बिश्नोई, विशाल जैन, रामदीन गौर, सुयोग सोनी, अनय सराफ, सागर तिवारी, सुजीत राजपूत, रोहित सोनकर, आशुतोष गोस्वामी, अर्जुन भाटिया, राजेश चौरसिया, गौरव काशिव एवं समस्त भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

366 Views
What do you think?

Leave a Reply