–खेल के उन्नयन के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध : विश्वास सारंग
अनोखा तीर, देवास। देवास में सॉफ्ट टेनिस एवं ताईक्वांडों प्रतियोगिता के लिए आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग की उपस्थित में हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने कहा कि देवास शहर आज खेलमय हो गया है। खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। देशभर से सॉफ्ट टेनिस एवं ताईक्वाण्डों के खिलाड़ी मां चामुंडा की नगरी में आए हैं। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री सारंग ने कहा कि अच्छे खिलाड़ी बनोगे तो अच्छे नागरिक बनोगे और अच्छे नागरिकों से अच्छे देश का निर्माण होगा। खेल समाज के लिए बहुत आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। खेल विकास के लिए उन्होंने अलग ही दृष्टिकोण अपनाया है। प्रधानमंत्री खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हैं। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मध्य प्रदेश में खेल के विकास में कार्य किया जा रहे हैं। खेल के उन्नयन के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जितना महत्वपूर्ण नहीं है, खेलना महत्वपूर्ण है। देवास से खिलाड़ी निकलेंगे और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस प्रकार की प्रतियोगिताए आयोजित होते रहना चाहिए। उन्होंने चैंपियन ट्रॉफी का अनावरण भी किया। इस दौरान खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई। खिलाड़ियों के 34 दलों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। कार्यक्रम में राजीव खंडेलवाल ने कहा कि प्रतियोगिता में देशभर से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। देवास के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर देवास का नाम रोशन कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर के खेलो का आयोजन होने पर अच्छा वातावरण का निर्माण होता है। सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आए खिलाड़ियों के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को कोई कमी लगती है तो खिलाड़ी बता सकते हैं। प्रतियोगिता में लगभग 1200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं एवं 200 ऑफिशल्स शामिल हो रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन पायोनियर पब्लिक स्कूल मुखर्जी नगर में 24 दिसंबर तक किया जा रहा है। इस दौरान रायसिंह सेंधव, राजेश यादव, रामलखन मीणा, सुदेश सांगते, राधेश्याम सोलंकी, खेल विभाग के अधिकारी, शिक्षा विभाग अधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Views Today: 2
Total Views: 130

