Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत गांवों व शहरों में आयोजित हो रहे शिविर

3 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। ‘मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियानÓ आगामी 26 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की पात्रता रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में सम्पर्क दल घर-घर जाकर अपने क्षेत्र के परिवारों से सम्पर्क कर रहे हैं और उनसे आवेदन प्राप्त कर रहे हैं। इन प्राप्त हुए आवेदनों में से योजना की पात्रता अनुसार हितग्राही चिन्हित कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि जिले के 220 ग्राम पंचायतों तथा शहरी क्षेत्र के कुल 80 वार्डों में शिविर आयोजित हों रहे हैं। ये शिविर प्रात: 10 से शाम 6 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

शहरीय क्षेत्र में शिविर आयोजन का कार्यक्रम

कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि हरदा शहर के वार्ड 17,27 व 34 के लिए ग्वाल नगर प्राथमिक शाला में पहला शिविर 20 दिसम्बर को तथा वार्ड 18, 19, 20 व 26 के लिए नेहरू स्टेडियम के पास जैन मंदिर पानी की टंकी के पास शिविर 23 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार टिमरनी शहर के वार्ड 3 के लिए वार्ड 3 के आंगनवाड़ी केन्द्र भवन में शिविर 20 दिसम्बर को, वार्ड क्र. 4, 5 व 6 के लिये रेन बसेना भवन में शिविर 23 दिसम्बर को तथा वार्ड क्रमांक 7 व 8 के लिए वार्ड 8 में स्थित सनातन धर्मशाला भवन में 26 दिसम्बर को शिविर आयोजित किया जाएगा। खिरकिया शहर के वार्ड 13 के लिए गांधी चौक छीपाबड़ में पहला शिविर 20 दिसम्बर को, वार्ड 14 के लिए पानी की टंकी के पास पहट रोड़ पर पहला शिविर 21 दिसम्बर को तथा वार्ड 15 के लिए खेड़ा में 24 दिसम्बर को शिविर आयोजित किया जाएगा। सिराली शहर के वार्ड 12 व 13 के लिए प्राथमिक शाला बंदीमुहाड़िया में पहला शिविर 21 दिसम्बर को, वार्ड 14 के लिये नगर परिषद कार्यालय में 23 दिसम्बर को शिविर आयोजित किया जाएगा।

इन ग्रामीण क्षेत्रों में आज लगेंगे जनकल्याण शिविर

कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि 20 दिसम्बर को विकासखण्ड हरदा के ग्राम गोगिया, झालवा, कमताड़ा, खामापड़वा व नीलगढ़ दमामी मेें शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार विकासखण्ड खिरकिया के ग्राम कालधड़, नीमसराय, महेन्द्रगांव, कालकुण्ड, कुकड़ापानी व लोलांगरा तथा टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम बाजनिया, करताना, केली, गाड़ामोड़ खुर्द, खिड़की, बोरी, बरकला व डोलरिया में भी 20 दिसम्बर को शिविर आयोजित किया जाएगा।

23 दिसम्बर को इन ग्रामों में लगेंगे जनकल्याण शिविर

उन्होने बताया कि 23 दिसम्बर को विकासखण्ड हरदा के ग्राम नांदरा, कायागांव, मांगरूल, मगरधा, कुकरावद, नीमगांव मेें शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार विकासखण्ड खिरकिया के ग्राम कानपुरा, पहटकला, मकड़ाई, काल्याखेड़ी, मोरगढ़ी, नहालीकला में भी 23 दिसम्बर को शिविर आयोजित होगा। जबकि टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम पिप्ल्याकला, लाखादेह, झाड़बिड़ा, मनियाखेड़ी, सिरकम्बा, दूधकच्छ व कायरी में भी 23 दिसम्बर को शिविर आयोजित किया जाएगा।

24 दिसम्बर को इन ग्रामों में लगेंगे जनकल्याण शिविर

24 दिसम्बर को विकासखण्ड हरदा के ग्राम नयापुरा, मोहनपुर, मसनगांव व पांचातलाई मेें शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार विकासखण्ड खिरकिया के ग्राम पिपल्या भारत, मरदानपुर, खमलाय, मुक्तापुर में भी 24 दिसम्बर को शिविर आयोजित होगा जबकि टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम पोखरनी, लछौरा, लोधीढाना, कासरनी, नीमाचाखुर्द, खिड़की एवं नांदवा में भी 24 दिसम्बर को शिविर आयोजित किया जाएगा।

522 Views
What do you think?

Leave a Reply