Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

शिक्षकों की समस्याओं की सुनवाई हेतु लगेंगे शिविर

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शिक्षा विभाग में कार्यरत व सेवानिवृत्त शिक्षक संवर्ग के लोक सेवकों की लंबित विभागीय समस्याओं के निराकरण के लिए संकुल स्तर, विकासखण्ड एवं जिला स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी ने बताया कि संकुल स्तर पर 22 दिसम्बर को शिविर आयोजित होंगे। जबकि विकासखण्ड स्तर पर 29 दिसम्बर को तथा जिला स्तर पर 2 व 3 जनवरी को ये शिविर आयोजित किए जाएंगे। श्री रघुवंशी ने बताया कि ये शिविर प्रात: 11 बजे से 5 बजे तक आयोजित होंगे। संकुल स्तरीय शिविर में संकुल प्राचार्य अपने अधीनस्थ प्राचार्यो व कर्मचारियों के सहयोग से शिविर का आयोजन कर लोक सेवकों के मूल अभिलेखों से मिलान कर उनकी विभागीय समस्याओं का निराकरण करेंगे। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तर पर आयोजित शिविरों में आवेदनों का निराकरण व अन्य व्यवस्थाओं का प्रबन्ध विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री रघुवंशी ने बताया कि 2 व 3 जनवरी को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शिविर में सभी संकुल प्राचार्य व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों का निराकरण करेंगे। उन्होने बताया कि इन शिविरों में क्रमोन्नति अथवा समयमान का लाभ देने संबंधी प्रकरण, वेतन निर्धारण, विभिन्न प्रकार के अवकाश स्वीकृति, लंबित सेवानिवृत्ति स्वत्वों के निराकरण संबंधी लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इसके साथ ही आगामी 6 माह में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण तैयार करने संबंधी कार्यवाही भी की जाएगी।

203 Views
What do you think?

Leave a Reply