अनोखा तीर, हरदा। कलयुग में भी श्रवण जैसे पुत्र इस धरा पर हैं। भागीरथ पटेल द्वारा अपने पिताजी स्व.नेमीचंद पटेल की स्मृति में नया हरसूद में संत श्री कमल किशोर जी नागर के मुख से श्रीमदभागवत कथा का आयोजन रखा गया है। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से प्रभु की इच्छा तक होगी। गुरुदेव की कथा की तारीख तय होते ही पुरे क्षेत्र में धर्म की जयजय कार हो रही है। गुरुदेव की अमृत वाणी सुनने के लिए पूरे क्षेत्रवासी उत्साहित हैं। कथा स्थल पर दूर से भक्तगणो की बड़ी संख्या में आने की उम्मीद है एवं भागीरथ पटेल एवं समिति द्वारा भी गांव-गांव पहुंचकर सभी भक्तगणों से अपील भी कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचकर कथा का श्रवण करें एवं दर्शन पुण्य लाभ प्राप्त करें।
नया हरसूद में संत कमलकिशोर नागर की कथा 27 दिसम्बर से





