Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

आयकर विभाग द्वारा “विवाद से विश्वास योजना” संवाद-वार्ता आयोजित हुई

2 min read
Text Size:

ANOKHATEER.COM हरदा में भारत सरकार, आयकर विभाग द्वारा “विवाद से विश्वास योजना” एवं अन्य कर दाता सेवाओं पर संवाद-वार्ता का आयोजन राज रेसीडेंसी (सयाजी) में किया गया। इसमें प्रधान आयकर आयुक्त पी सी मौर्य, अपर आयकर आयुक्त सुधाकर शिन्दे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। योजना के बारे में जानकारी देते हुए प्रधान आयकर आयुक्त ने बताया कि यह योजना भारत सरकार की पहल है जो आयकर से संबंधित विवादों के लिए कम समय में सरल समाधान प्रदान करती है साथ ही अपर आयकर आयुक्त् ने भी योजना की बारीकियों से अवगत कराया। आयकर अधिकारी, बैतूल देवेन्द्र गर्ग ने विवाद से विश्वास योजना को विस्तार से समझाया साथ ही आयकर अधिकारी, हरदा मनोज सोनवंशी एवं आयकर अधिकारी, भोपाल सुनील शर्मा ने भी अपनी जानकारी साझा की। कार्यक्रम में आयकर कार्यालय, हरदा के आयकर निरीक्षक अमन श्रीवास्तव, वरिष्ठ कर सहायक जितेन्द्र पाराशर, कर सहायक रोहित नीमिया और स्टेनोग्राफर कृष्णा पाल सिंह सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

इस आयोजन में हरदा-नर्मदापुरम टैक्स बार एशोसिएशन के अध्यक्ष प्रणय दिशावाल, सचिव प्रतीक अग्रवाल, मार्गदर्शक प्रवीण अग्रवाल सहित बार एशोसिएशन के सभी सदस्य रमेश कोठारी, आशीष अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, रवि अग्रवाल, रोहन अग्रवाल, रजत कोठारी, राहुल कोठारी, प्रियांक पालीवाल, श्री दशोरे सहित सभी सदस्य मोजूद रहे। मंच का संचालन मनमोहक अंदाज में शिरीष अग्रवाल द्वारा किया गया। टैक्स बार एशोसिएशन द्वारा प्रधान आयकर आयुक्त के समक्ष करदाताओं की अनेक समस्याओं को रखा गया जिसे प्रधान आयकर आयुक्त ने निराकरण का आश्वासन दिया। साथ ही बार एशोसिएशन द्वारा कुछ सुझाव भी प्रधान आयकर आयुक्त के समक्ष रखे गए।

व्यापारियों में उत्साह

आयकर विभाग के अधिकारियों की इस तरह की बैठक को लेकर कारोबारियों में खासा उत्साह देखने को मिला यही कारण है कि व्यापार जगत की नामी हस्ितयां जिनमें प्रमुख रूप से हरदा ट्रेड एशोसिएशन के अध्यक्ष सरगम जैन, हरजिन्दर टुटेजा, शुभम बंसल, संजय जैन, गौतम जैन, शिवम पटेल, अंकित सराफ सहित लगभग 70 कारोबारी शामिल हुए।

497 Views
What do you think?

प्रशांत शर्मा

संपादक ANOKHATEER.COM मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिमान्यता प्राप्त हरदा जिले के सबसे युवा पत्रकार है जो लगातार 12 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़े हर विभाग में अपनी सेवाए देते आ रहे है।

All posts by प्रशांत शर्मा (135)

Leave a Reply