Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत खिरकिया में शिविर संपन्न

1 min read
Text Size:

 

–कलेक्टर श्री सिंह ने किया निरीक्षण

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत बुधवार को खिरकिया नगर के वार्ड क्र. 11 में जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों ने अधिकारियों को आवेदन दिए। कलेक्टर आदित्य सिंह ने शिविर में अचानक पहुँचकर उपस्थित नागरिकों से चर्चा की और उन्हें समझाईश दी कि सभी को पात्रता अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये जनकल्याण शिविर आयोजित किये जा रहे है। अत: जो भी योजनाओं का लाभ लेना चाहें, आज शिविर में आवेदन अवश्य दें। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती इन्द्रजीत खनुजा, एसडीएम खिरकिया अशोक डेहरिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आत्माराम सांवरे भी इस दौरान मौजूद थे। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याण शिविरों के आयोजन की तिथि और स्थान का व्यापक प्रचार प्रसार कराएं तथा अधिक से अधिक लोगों को उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाकर शिविर में हितलाभ वितरण करें। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियानÓ के तहत प्रत्येक नागरिक को उसकी पात्रता के अनुसार शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

320 Views
What do you think?

Leave a Reply