Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

हनुमान गढ़ी टेकरी, ग्राम रातातलाई-पचोला में परचरी पुराण को लेकर बैठक संपन्न

2 min read
Text Size:

 

–पांच दिवसीय सन्त सिंगाजी महाराज की परचरी पुराण का होगा आयोजन

-दो दिवसीय भिलट बाबा की कथा एवं विशाल भंडारा का भी आयोजन

अनोखा तीर, हरदा। पूर्व मंत्री कमल पटेल बुधवार को हनुमान गढ़ी टेकरी, ग्राम रातातलाई-पचोला में संत सिंगाजी महाराज की परचरी पुराण के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में सम्मिलित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 1 जनवरी 2025 से 5 जनवरी तक पांच दिवसीय सन्त सिंगाजी महाराज की परचरी पुराण का आयोजन होगा एवं 6 जनवरी से 7 जनवरी तक दो दिवसीय भीलट बाबा की कथा का आयोजन कथावाचक गुलाबदास महाराज के मुखरबिन्द से सम्पन्न होगा। इसके पश्चात 7 जनवरी को विशाल भंडारा का आयोजन पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, क्षेत्रवासियों व धर्म प्रेमी जनता के द्वारा किया जाएगा। श्री पटेल ने इस अवसर पर श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आग्रह किया है। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, परम् पूज्य सन्त डिण्डोरी वाले बाबा, हण्डिया भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश पटेल, सोनतलाई भाजपा मण्डल अध्यक्ष बंशीलाल पवार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष हण्डिया विजय पटेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश गोदारा, ललित पटेल जिला पंचायत सदस्य, मोहन सारण, राधेश्याम खेरवा, गेंदालाल धनगर, रामबिलास धनगर, रामनिवास पटेल, लक्ष्मीनारायण जाट, कैलाश हीरे, कैलाश पटेल, प्रेमनारायण जाट, रामोतार धनगर, लखनलाल धनगर, राहुल धनगर, भूपेंद्र धनगर, गोविन्द विश्वकर्मा, अखिलेश डूडी, लेखराम कुड़िया, माला खेरवा, राधेश्याम धनगर, सतीश हरियाले, जितेंद्र ठाकुर, बलराम खेरवा, लक्ष्मीनारायण खेरवा सहित सैकड़ों धर्मप्रेमी लोग मौजूद रहे।

262 Views
What do you think?

Leave a Reply