Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

कायदा मंडल में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का विरोध

1 min read
Text Size:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की शिकायत

अनोखा तीर, टेमागांव। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए भाजपा मंडल अध्यक्षों का अब विरोध शुरू हो चुका है। वनांचल के कायदा मंडल में में नियुक्त किए गए मंडल अध्यक्ष सतीश इवने का विरोध किया जा रहा है। कायदा मंडल अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल केली के संतराम यादव ने प्रदेश के अध्यक्ष वीडी शर्मा से लिखित शिकायत की गई है। जिसमें उन्होंने सतीश इवने की उम्र 25 वर्ष लिखी है, जबकि मंडल अध्यक्ष के पद पर 35 से 45 साल के व्यक्ति को मौका दिया जाना था, लेकिन कायदा मंडल बीजेपी ने मंडल अध्यक्ष के लिए बनाए गए क्राइटेरिया का ध्यान नहीं रखा है और मनमर्जी करते हुए मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। जबकि सतीश इवने वर्तमान में युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष हैं। ऐसे ही मामले जिले के अन्य मंडलों के भी हैं जिसमें रहटगांव मंडल भी शामिल हैं।

476 Views
What do you think?

Leave a Reply