युवक से 18 लाख की ठगी, तीन लोगों पर केस दर्ज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

कीमत बढ़ने का लालच देकर असली हीरे को नकली से बदला

-असलियत उजागर होने पर दिए चेक भी हुए बाउंस तो युवक ने पुलिस से की शिकायत

अनोखा तीर, हरदा। जिले के एक युवक से 18 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जहां तीन आरोपियों ने युवक से 18 लाख का हीरा लेकर नकली थमा दिया। असलियत युवक को पता चलने पर आरोपियों ने युवक को दो चेक दिए, जिनके बाउंस होने पर यवुक ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में रहने वाले युवक का 18 लाख रुपए मूल्य का हीरा जांच करने के नाम पर तीन लोगों ने बदल लिया था। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा धारा 420,406,120 बी एवं 34 का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता आशीष राजपूत ने बताया था कि गत दिनों घरेलू एवं व्यापार में आ रही परेशानियों को लेकर पंडित को कुंडली दिखाई थी। जिस पर उन्होंने उसे हीरा धारण करने से आ रही परेशानी दूर होने की सलाह दी थी। २४ जनवरी २०२४ को वह अपने दोस्तों के साथ शहर की एक होटल में बैठा था। इस दौरान वहां पर बैठे विक्की उर्फ विकास लोधी और उसका एक साथी मोहित वर्मा हीरा बेचने और खरीदने की बात कर रहे थे। तभी फरियादी आशीष ने कहा कि उसे भी एक हीरा खरीदना है, जो उसे पंडित जी ने पहनने की सलाह दी है। जिसके बाद मोहित वर्मा ने कहा कि उसके पास 18 लाख रुपए मूल्य का 1.52 कैरेट का हीरा होने की बात बताई। जिस पर उसने मोहित से हीरा खरीदने का सौदा कर लिया। मोहित ने कहा कि वह इंदौर से हीरा एक हफ्ते बाद लाकर देगा लेकिन बयाना में कुछ राशि देना होगी। जिसके बाद उसने उसी दिन शाम 4 बजे मोहित ओर विक्की को 51 हजार रुपए बयाना के दे दिए। उसके बाद 4 फरवरी 24 को वह अपने दोस्तों के साथ इंदौर गया। जहां उसे विक्की लोधी और मोहीत वर्मा दोनों आनंद ज्वेलर्स पलासिया के सामने मिले। वहां उन्होंने उमेश तपानिया नाम के व्यक्ति से पहचान कराई। इसके बाद उमेश तपानिया ने हीरा दिखाया और हीरे को आनंद ज्वेलर्स की दुकान पर चेक कराया तो सही पाया गया और उसकी 18 लाख रुपए कीमत बताई गई। फिर फरियादी आशीष ने मोहित वर्मा के माध्यम से उमेश को 16 लाख 79 हजार रुपए नकद दिए। वहीं मोहित के बताये अनुसार दो लोगो को 35-35 हजार रुपए के दो ट्रांजैक्शन आनलाईन रोहित से कराए थे। उसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ हीरा लेकर हरदा आ गया।

 कीमत बढ़ने का लालाच देकर बेचने बुलाया जांच के बहाने असली को नकली से बदला

आशीष ने बताया कि हीरा खरीदने के कुछ दिनों बाद उन्हें आरोपियों का फोन आया कि हीरे के दाम बढ़ गए है, यदि बेचना है तो आ जाओ। इसके बाद वह इंदौर गया, जहां से उसे 20 फरवरी को मुंबई ले गए। जहां एक दुकान पर हीरा चेक करने के बहाने उसका असली हीरा बदलकर उसे नकली थमा दिया। इस दौरान उसकी मोहित और उमेश के साथ कहा सुनी भी हुई। जिसके बाद मोहित ने उसे 10 लाख और उमेश ने 13 लाख का चेक दिया। जब उन चेक को खाते में जमा किया तो वह बाउंस हो गया। जिसके बाद युवक ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मामला दर्ज होते ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Views Today: 2

Total Views: 416

Leave a Reply

error: Content is protected !!