अब सुबह 9 बजे से पूर्व नहीं लगेंगे जिले के स्कूल
हरदा- कलेक्टर आदित्य सिंह ने वातावरण के तापमान में अचानक आई गिरावट और शीत लहर के कारण विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए शाला संचालन के समय में परिवर्तन करने के आदेश जारी किये है। जारी आदेश अनुसार जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, सी.बी.एस.ई, आई.सी.एस.ई, माध्यमिक शिक्षा मण्डल व सभी बोर्ड से सम्बद्धता प्राप्त विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 8 वीं तक की सभी कक्षाओं का संचालन किसी भी स्थिति में प्रातः 9 बजे से पूर्व नहीं किया जाएगा। यह आदेश 13 दिसम्बर से लागू कर दिया गया है।
Views Today: 2
Total Views: 430

