अनोखा तीर, हरदा। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन तहसील शाखा हरदा की मासिक बैठक आज नर्मदेश्वर महादेव मंदिर एल.आई. जी. कॉलोनी हरदा में दोपहर 3 बजे संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित पेंशनर साथियो ने सर्व सहमति से 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सुचारू रूपसे संपन्न हो, इसलिए पेंशनर साथियो को जिम्मेदारी सौंपी गई। सेवानिवृत्त होकर जुड़े नए पेंशनरो सदस्य बनने पर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
148 Views





