नए स्टेडियम की मांग को लेकर जमना जैसानी फाउण्डेशन सौंपेगा ज्ञापन

 

अनोखा तीर, हरदा। नगर मेंं आजादी के बाद से एक ही स्टेडियम है, और बढ़ती आबादी और स्टूडेंट की संख्या को देखते हुए नए स्टेडियम की मांग को लेकर जमना जैसानी फाउण्डेशन कलेक्टर को आज ज्ञापन देगा। फाउंडेशन के सदस्य शांति कुमार जैसानी ने कहा कि हरदा मैं लगभग 40 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स है और शहर में एक स्टेडियम है । जिस पर हरदा के सभी खिलाड़ी स्टूडेंट निर्भर है। खंडवा बस स्टैंड के पास नगरपालिका की लगभग 4 एकड़ जमीन है वह एक बड़ा स्टेडियम बन सकता है। जिसकी मांग को लेकर फाउण्डेशन की ओर से कलेक्टर आदित्य सिंह को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

223 Views

Leave a Reply