Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

विश्व विकलांग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम 3 दिसम्बर को बागरुल में

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। विश्व विकलांग दिवस 3 दिसंबर को मनाया जाएगा। उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग कमलेश सिंह ने बताया कि इस वर्ष जिला स्तरीय कार्यक्रम 3 दिसम्बर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागरूल में मनाया जाएगा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। जारी आदेश अनुसार विश्व विकलांग दिवस के कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा केन्द्र एवं सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन विभाग हरदा द्वारा दिव्यांग बच्चों एवं व्यक्तियों के सामर्थ्य प्रदर्शन के लिए खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर दिव्यांग जनों के पंजीयन के लिये जनपद शिक्षा केन्द्र हरदा, टिमरनी व खिरकिया को दायित्व सौंपा है। इसके अलावा उन्होने कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य शिविर के आयोजन, दिव्यांग प्रमाण-पत्र तथा एम्बुलेंस की व्यवस्था के लिये मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथ जिला विकलांग पुर्नवास केन्द्र के दल को दायित्व सौंपा है।

398 Views
What do you think?

Leave a Reply