युवक ने किया कीटनाशक का सेवन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हंडिया थाना क्षेत्र निवासी एक 40 वर्षीय युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजन उसे तुरंत गम्भीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार ग्राम बिछोला निवासी राम निवास पिता दयाराम कोरकू उम्र 40 वर्ष खेत में पानी देकर बुधवार सुबह अपने घर लौटा। इसके बाद घर के सभी सदस्य मजदूरी करने गांव में चले गए। इस दौरान युवक ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना को लेकर पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Views Today: 2

Total Views: 198

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!